States असम से 15 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया: मुख्यमंत्री Focus News 25 January 2026 गुवाहाटी, 25 जनवरी (भाषा) मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश से आए 15 अवैध प्रवासियों को असम से वापस भेज दिया गया है।शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।शनिवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शर्मा ने कहा, “हमारे सतर्क सुरक्षाबलों ने 15 अवैध बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेज दिया।”उन्होंने कहा, “याद रखें, आप अपनी शर्तों पर आते हैं और हमारी शर्तों पर जाते हैं। सीमाओं पर सब सतर्क हैं। कानून अपना काम कर रहा है। बहुत बढ़िया काम।”हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन घुसपैठियों को राज्य के किस जिले से वापस भेजा गया।राज्य सरकार बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है और पड़ोसी देश से लगी सीमाओं के जरिए घुसपैठियों को वापस भेजा जा रहा है। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के साथ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी चिंता की: नितिन नवीनNext: तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना More Stories States आंध्र प्रदेश ने एआई सम्मेलन में शिक्षा, कौशल पर केंद्रित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए Focus News 21 February 2026 0 States अमित शाह गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में होंगे शामिल Focus News 21 February 2026 0 States जम्मू-कश्मीर के लोगों के सपनों को चकनाचूर करने की कोशिश करने वालों को मिट्टी में मिला देंगे: सिन्हा Focus News 19 February 2026 0