फिल्‍म ‘द राजा साब’ की ‘अनीता’, रिद्धि कुमार

xsdwqsdswa

बॉलीवुड, मराठी और साउथ फिल्मों में अपनी अदाओं का जादू चला चुकी स्टाइलिश और बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस रिद्धि कुमार, ने तेलुगु रोमांस फिल्म ‘लवर’ (2018) से  एक्टिंग में डेब्यू किया था। उसके बाद उसी साल, वह विराज अश्विन के साथ तेलुगु फिल्म ‘अनागनगा ओ प्रेम कथा’ में नज़र आईं।

रिद्धि कुमार ने फिल्‍म ‘प्रणय मीनुकलुडे कदल’ (2019) से मलयालम  और फिल्‍म ‘कधिपट्टा’ (2025) से मराठी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में डेब्यू किया।

रिद्धि ने रोनित रॉय और ऋचा चड्ढा के साथ हिंदी सीरीज़ ‘कैंडी’ से वेब डेब्यू किया। ‘कैंडी’ में उनकी भूमिका के लिए रसिका दुगल और शबाना आज़मी के साथ बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस– ड्रामा (ओटीटी) कैटेगरी में इंडियन टेलीविज़न एकेडमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया था।

साल 2022 में रिद्धि, शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी के साथ हिंदी सीरीज़ ‘ह्यूमन’ में नज़र आईं।  रिद्धि अन्नू कपूर के साथ हिंदी वेब सीरीज़ ‘क्रैश कोर्स’ में नज़र आ चुकी हैं।

महाराष्ट्र के तीर्थ स्‍थल शिरडी के पास कोपरगांव में पैदा हुई रिद्धि कुमार के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर हैं। रिद्धि ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से फिलॉसफी में बैचलर डिग्री हासिल की है।

फिल्मों में आने से पहले रिद्धि कुमार ने मॉडलिंग और पेजेंट्री में अपना करियर शुरू किया। उन्‍होने कई फैशन शो और रीजनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। कैडबरी डेयरी मिल्क के विज्ञापन में रिद्धि को काफी पॉपुलेरिटी मिली थी।

एक्‍ट्रेस होने के साथ-साथ रिद्धि एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो के जरिए इस प्‍लेटफार्म पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है।  

रिद्धि कुमार हाल ही में 9 जनवरी को रिलीज, मारुति द्वारा निर्देशित  बहुभाषी रोमांटिक-हॉरर फिल्म ‘द राजा साब’ में प्रभास के अपोजिट अनीता के किरदार में नजर आईं। इसके पहले भी साल  2022 में वह तेलुगु-हिंदी द्विभाषी फिल्‍म ‘राधे श्याम’ में प्रभास के साथ नज़र आ चुकी हैं।