आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी

sdfewdwq

अमरावती, 20 जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री नायडू ने नवीन (45) को उनकी नयी भूमिका की जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में सफलता की कामना की।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नवीन जी को हार्दिक बधाई। मैं उन्हें उनकी नयी भूमिका की जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाने में सफलता की कामना करता हूं।”

भाजपा ने मंगलवार को नवीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है।