फिल्‍म इंडस्‍ट्री के धुरंधर हैं आदित्य धर

cdfewdcsa

5 दिसंबर को सिनेमाहॉल में रिलीज रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर व्‍दारा निर्देशित यह उनकी दूसरी फिल्‍म है।  

इसके पहले आदित्य धर ने यामी गौतम और विकी कौशल की साल 2019 में आई ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ से  डायेरक्टोरियल डेब्यू किया था। सिर्फ 42 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 244.14 करोड़ और वर्ल्डवाइड 341.75 करोड़ रुपये कमाते हुए ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।  

 फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ (2019) से उस साल सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म का रिकार्ड बनाया था। जोरदार कमाई के साथ साथ इस फिल्म को कई अवॉर्ड भी मिले। आदित्य धर को फिल्मफेयर के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड के साथ बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।  

इसके अलावा, ये फिल्म विक्की कौशल और यामी गौतम के करियर की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी बनी।

एक कामयाब डायरेक्‍टर होने के साथ ही साथ आदित्य धर की बतौर प्रोड्यूसर और राइटर इंडस्‍ट्री में जबर्दस्‍त  धाक है। वह फिल्‍म ‘आक्रोश’ के डायलॉग लिख चुके हैं। फिल्‍म ‘तेज’ के डायलॉग लिखने के साथ ही इस फिल्‍म की स्क्रिप्टिंग भी उन्‍होंने ही की थी। बतौर प्रोड्यूसर वह फिल्‍म ‘आर्टिकल 370’ का निर्माण भी कर चुके हैं।  

आदित्‍य का पिछला रिकार्ड देखते हुए उनके व्‍दारा निर्देशित फिल्‍म ‘धुरंधर’ से हर किसी को बहुत ज्‍यादा उम्‍मीदें है और फिल्‍म के प्रति ऑडियंस के शुरूआती रूझानों को देखते हुए लगता है कि उनकी यह फिल्‍म उम्‍मीद की कसौटी पर खरी उतरेगी।