पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, नारनौल में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस

0
xsdferedsa

चंडीगढ़, 26 दिसंबर (भाषा) पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को भीषण ठंड रही, हालांकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से अधिक रहा।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा और यह दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक है, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 8.4 और 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक है।

पठानकोट में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर और फरीदकोट में तापमान क्रमशः 6 और 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पड़ोसी राज्य हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में यह 6.1 डिग्री रहा।

हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इसके अलावा रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, भिवानी में 7.5 डिग्री और सिरसा में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *