राष्ट्रपति मुर्मू ने कारवार नौसैनिक अड्डे पर पनडुब्बी में सवार होकर यात्रा की

asderewdswq

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर एक पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी राष्ट्रपति के साथ कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर सवार हुए।

राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने इस श्रेणी की पनडुब्बी में समुद्री यात्रा की थी।