Sports लीवरपूल ने ब्राइटन को हराया, आर्सेनल भी जीता Focus News 14 December 2025 लीवरपूल, 14 दिसंबर (एपी) लीवरपूल ने शनिवार को यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में ब्राइटन को 2-0 से हरा दिया।इस जीत से लीवरपूल ने सभी प्रतियोगिताओं में अपने अजेय क्रम को पांच मैच तक पहुंचाया। गत चैंपियन टीम अब अंक तालिका में छठे स्थान पर है।इस मैच के साथ लीवरपूल के मोहम्मद सालाह ने रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में वापसी भी की।आर्सेनल ने अंतिम स्थान पर चल रहे वोल्वरहैम्पटन को दो आत्मघाती गोल की बदौलत 2-1 से हराया जबकि चेल्सी ने एवर्टन को 2-0 से शिकस्त दी।बर्नले को फुलहम के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा जो टीम की लगातार सातवीं हार है। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: फडणवीस और शिंदे ने हेडगेवार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कीNext: अगले साल मानसून से पहले वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य मप्र में चीतों का तीसरा रहवास बन जाएगा: यादव More Stories Sports सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़ Focus News 31 March 2026 0 Sports आरसीबी में आया है ठहराव, खिलाड़ियों को अपनी भूमिका पता है : कृणाल Focus News 31 March 2026 0 Sports लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से, पंत पर रहेगा दबाव Focus News 31 March 2026 0