24 दिसंबर: विश्वनाथन आनंद पहले भारतीय विश्व शतरंज चैंपियन बने

0
sdfrwqewq

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अब बस एक सप्ताह बाकी हैं।

शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध किसी न किसी तरह इस तारीख से है।

24 दिसंबर 2021 को दक्षिणी बांग्लादेश में सुगंधा नदी में एक तीन मंजिला नौका में आग लगने से 40 लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा लोग झुलस गए। नौका में करीब 800 लोग सवार थे।

देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1524 : यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।

1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।

1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।

1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959 : जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्‍म।

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।

1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।

1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खुला।

1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।

2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा।

2005 : यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

2018 : इंडोनेशिया में 22 दिसंबर को ज्वालामुखी फटने के बाद आई भयंकर सुनामी में मरने वालों की संख्या दो दिन बाद बढ़कर 373 हुई और हजारों लापता लोगों की खोज के प्रयास जारी।

2019 : इंडोनेशिया में बस खाई में गिरी, 28 लोगों की मौत ।

2020 : युगांडा और कांगो के बीच नौका डूबी, 30 से अधिक की मौत।

2021 : कई राष्ट्रीय तथा राज्य पुरस्कारों से सम्मानित जाने-माने फिल्मकार केएस सेतुमाधवन का चेन्नई में 90 वर्ष की उम्र में निधन । 1954 एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय गोलकीपर सनत सेठ का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में 91 वर्ष की उम्र में निधन ।

2022 : अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया और सभी गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को महिला कर्मचारियों की भर्ती नहीं करने का आदेश दिया।

2023 : क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेथलहम में सन्नाटा, इजराइल-हमास युद्ध के कारण नहीं मनाया गया जश्न । इंडोनेशिया में चीनी स्वामित्व वाले निकेल संयंत्र की भट्ठी में विस्फोट, 13 लोगों की मौत ।

2024 : तुर्किये के आयुध कारखाने में विस्फोट में 11 की मौत, पांच घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *