राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है: अशोक गहलोत

0
zxsqazsa

जयपुर, 28 नवंबर (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कामकाज पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है, काम कुछ नहीं करती।

गहलोत ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा, “सरकार है क्या यहां पर? सरकार तो है नहीं, सरकार नाम की चीज नहीं है। घोषणाएं करते हैं। भूल जाते हैं।”

गहलोत ने कहा कि मौजूदा सरकार ने अब तक दो बजट पेश किए हैं, लेकिन उनके हिसाब से काम शुरू नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकाल में लिए गए फैसलों पर काम आगे नहीं बढ़ रहा। यह खाली घोषणाएं करने वाली सरकार है। काम कुछ नहीं कर रही।”

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार से जुड़े ताजा घटनाक्रम पर गहलोत ने कहा कि पूरी पार्टी को आलाकमान पर विश्वास है।

उन्होंने कहा, “आलाकमान पर सभी को विश्वास है। सभी प्रदेशों के अध्यक्षों और मुख्यमंत्रियों को आलाकमान पर पूरा विश्वास है। यह कांग्रेस की बहुत बड़ी खासियत है। फिर भी मीडिया में बातें चलती रहती हैं। होता कुछ है और बताया कुछ और जाता है।”

इससे पहले गहलोत ने यहां ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *