रूचा हसबनिस के फैंस 7 साल बाद, भी उन्‍हैं मिस करते हैं

0
sdcfvrewssa

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ (2010-2014) में एक्‍ट्रेस रूचा हसबनिस ने राशि जिगर मोदी का जो किरदार निभाया वह हर किसी को को बहुत पसंद आया था।  

हालांकि राशि का वह एक ग्रे शेड किरदार था जिसने शो की लीड गोपी के नाक में दम कर दिया था। इस सीरियल ने रूचा की पॉपुलैरिटी मे जबर्दस्‍त इजाफा करते हुए उन्हें एक अलग मुकाम दिलाया।

रूचा हसबनिस ने अपने इस किरदार के जरिए घर–घर में अपनी पहचान बनाई थी लेकिन पता नहीं क्‍यों इसके बाद रूचा अचानक  गायब हो गईं और फिर किसी और सीरियल में नजर नहीं आईं।

रूचा हसबनिस ने साल 2015 में राहुल जगदाले संग शादी करने के बाद शोबिज इंडस्ट्री को गुडबाय कह दिया। अपनी मैरिज लाइफ एंजॉय करते हुए वह दो बच्चों की मां बनी। इसके साथ ही उन्‍होंने सारा फोकस पति और बच्चों पर कर लिया।    

हालांकि ‘साथ निभाना साथिया’ (2010-2014) में राशि के किरदार के पहले रूचा हसबनिस ने कई मराठी शोज में काम किया और अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया।

रूचा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मराठी धारावाहिक ‘चार चौघी’ (2009) से की जिसमें उन्हें देविका नाम का रोल प्ले किया था।

वो मराठी धारावाहिकों के अलावा कई रियलिटी शोज मसलन ‘कॉमेडी सर्कस के तानसेन’ (2011) ‘नच बलिये’ (2013) और ‘बॉक्‍स क्रिकेट लीग’ (2014) का भी हिस्सा रहीं। इन रियलिटी शोज में उन्हें बतौर गेस्ट   देखा गया।

घर पर रहते हुए रूचा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगीं।  खासकर इंस्‍टार पर उनका फैशन स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है। अपने हर  आउटफिट में रूचा कहर ढाती नजर आती हैं। उनकी हर फोटो पर सैकड़ों लाइक्स और कॉमेंट्स देखने को मिलते हैं।

लेकिन इतना सब होते हुए रूचा के फैंस आज भी उन्हें  ‘साथ निभाना साथिया’ की राशि जैसे किरदारों के लिए कहीं न कहीं मिस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *