चालू वित्त वर्ष में 4,000 अरब डॉलर को पार कर जाएगी भारतीय अर्थव्यवस्था : नागेश्वरन

0
cdwdfe3w

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 4,000 अरब अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगा।

उन्होंने कहा कि भूराजनीति में ‘बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव’ के साथ, वैश्विक व्यवस्था में भारत की जगह बनाए रखने के लिए आर्थिक वृद्धि बहुत जरूरी है।

भारत अभी करीब 3,900 अरब डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

नागेश्वरन ने मंगलवार को आईवीसीए ग्रीन रिटर्न्स समिट-2025 को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मार्च, 2025 के अंत में 3,900 अरब डॉलर थी और चालू वित्त वर्ष में यह पहले ही 4,000 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अर्थव्यवस्था को हरित बनाने के लिए हमें जो कुछ करना है..ऊर्जा बदलाव, पर्यावरण या जलवायु परिवर्तन या जलवायु उतार-चढ़ाव से निपटना, इन्हें हमारी निकट से मध्यम अवधि की प्राथमिकताओं के साथ संरेखित करना होगा।’’

नागेश्वरन ने कहा कि देश ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के .. खासकर कृषि पर्यावरण और तट रेखा पर संभावित नतीजों को लेकर जागरूक है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए हम एक देश के रूप में 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *