Business भारत 2026-27 के लिए आईएमओ परिषद में पुनः निर्वाचित Focus News 29 November 2025 नयी दिल्ली, भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) परिषद में पुनः निर्वाचित किया गया है।भारत श्रेणी-बी में शामिल है, जिसमें 10 ऐसे देश हैं जिनकी अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में सबसे अधिक हिस्सेदारी और रुचि है।एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस श्रेणी में भारत ने 169 वैध मतों में से 154 मत हासिल कर सबसे अधिक समर्थन प्राप्त किया।परिषद के चुनाव आईएमओ की 34वीं सभा के दौरान शुक्रवार को लंदन में गुप्त मतदान के माध्यम से संपन्न हुए।आईएमओ परिषद का कार्यकाल 2026-27 के दो वर्षों के लिए होगा।बयान में कहा गया, “भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन में व्यापक समर्थन प्राप्त किया है ताकि वह वैश्विक समुद्री क्षेत्र में अपनी सेवाएं जारी रख सके।”आईएमओ परिषद तीन श्रेणियों में बंटी हुई है और इसमें 176 सदस्य देशों में से 40 निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।परिषद का काम सत्रों के बीच संगठन की गतिविधियों का संचालन करना है। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: विवेक चतुर्वेदी होंगे सीबीआईसी के नए चेयरमैन, सरकार ने दी मंजूरीNext: लेबनान की सेना ने इजराइल सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाई More Stories Business रुपया 12 पैसे टूटकर 92.40 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर Focus News 17 March 2026 0 Business ईपीएफ पेंशन बढ़ाकर सम्मानजनक करने की जरूरत, 1,000 रुपया महीना पर्याप्त नहीं: संसदीय समिति Focus News 17 March 2026 0 Business गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप का ऊर्जा समाधान कारोबार को 2026-27 में 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य Focus News 17 March 2026 0