Sports अदिति मेबैंक गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 27वें स्थान पर Focus News 3 November 2025 कुआलालंपुर, तीन नवंबर (भाषा) भारत की अदिति अशोक अंतिम दौर में पार 72 के स्कोर से यहां मेबैंक गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 27वें स्थान पर रहीं।अदिति ने अंतिम दौर में तीन बर्डी और तीन बोगी से पार का स्कोर बनाया। इस भारतीय गोल्फर का कुल स्कोर 10 अंडर रहा।मियु यामाशिता (65), हाये जिन चोई (73) और हना ग्रीन (68) तीनों ने 18 अंडर के कुल स्कोर से प्ले ऑफ में जगह बनाई।प्ले ऑफ में जापान की यामाशिता ने बर्डी लगाकर खिताब जीता जबकि ग्रीन और चोई ने पार का स्कोर बनाया।पहले दौर से ही शीर्ष पर चल रहीं चोई अंतिम दौर में एक ओवर 73 के खराब प्रदर्शन से खिताब जीतने से चूक गईं। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: राजग की सरकार बनने पर बिहार में बनेगा रक्षा गलियारा, बाढ़ नियंत्रण आयोग का गठन किया जाएगा: शाहNext: ‘बेंजामिन बटन’ की तरह हर रोज जवां दिखने वाले शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई: शशि थरूर More Stories Sports किसी भी टीम को हल्के से ना लें, इससे आप लक्ष्य से भटक सकते हो: सैमी Focus News 22 February 2026 0 Sports पंजाब के साहिल ने पुरुषों की 21 किमी स्पर्धा में दिग्गजों को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया Focus News 22 February 2026 0 Sports टेनिस स्टार स्टीफंस और पूर्व अमेरिकी फुटबॉलर अल्टिडोर ने चार साल का वैवाहिक बंधन तोड़ा Focus News 22 February 2026 0