म्‍यूजिक वीडियोज में बिजी हैं योगिता बिहानी

0
dcfe3wsxzf

फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी’ (2023) में निमाह मैथ्‍यू की अपनी भूमिका में सबसे अधिक लोकप्रियता पाने वाली एक्‍ट्रेस योगिता बिहानी इस साल अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन के साथ म्‍यूजिक वीडियो ‘छोटी बातें’ (2025) और ‘मधुबाला’ (2025) में नजर आई। इसके बाद ही दोनों के बीच रोमांस की अटकलें सुर्खियों में छाई हुई हैं।

07 अगस्त, 1995 को दिल्ली में पैदा हुई योगिता बिहानी ने साल 2012 में सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल और 2015 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री हासिल की। डिग्री मिलने के बाद कुछ वक्त तक उन्होंने फरीदाबाद और मुंबई में जॉब किया।

साल 2017 में योगिता बिहानी ’द कपिल शर्मा शो’ में बतौर ऑडियंस पंहुची थी. शायद तभी से उनके मन में कहीं एक्टिंग की बात घर कर गई थी।  

साल 2017 में ही योगिता, पहली बार टेलीविजन शो ’फेम फूडीज’ में एक कंस्टंटेंट के रूप में नजर आईं। 2018 में योगिता बिहानी ने ’फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ प्रतियोगिता में भाग लिया और शीर्ष 3 प्रतियोगियों में चुनी गईं।

2018 में सोनी टीवी के गेम शो ‘दस का दम’ में योगिता बतौर कंटस्‍टेंट शामिल हुई थीं लेकिन उनके व्‍यक्तित्‍व से प्रभावित होकर सलमान खान ने  उन्हें  इस शो के प्रोमो की शूटिंग के लिए चुना। इस तरह अचानक उनका महत्‍व काफी बढ गया।

उस प्रोमो के बाद एकता कपूर ने योगिता को सोनी टीवी पर प्रसारित टेलीविजन शो ’दिल ही तो है’ (2018-2020) में करण कुंद्रा के साथ पलक शर्मा के किरदार के लिए चुना। इसके बाद वह एकता कपूर के  शो ’कवच: महाशिवरात्रि’ (2019) के कैमियो में भी नजर आईं।  

योगिता बिहानी को अनिल कपूर, अनुराग कश्‍यप और हर्षवर्धन कपूर अभिनीत नेटफ्लिक्स की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ’एके बनाम एके’ (2020) में काम  करने का अवसर मिला। इसके बाद वह एक शोर्ट फिल्म ’डेट आजकल’ (2021) में नजर आईं।

फिल्‍म ’विक्रम वेधा’ (2022) के जरिए योगिता बिहानी ने बॉलीवुड में डेब्‍यू किया। इसके बाद सुदीप्‍तो सेन की फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी’ (2023) में अपने किरदार के जरिए उन्‍होंने हर किसी का दिल जीत लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *