करूर (तमिलनाडु), चार अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने आयोग के सदस्यों और जिला अधिकारियों के साथ शनिवार को करूर का दौरा किया। करूर में 27 सितंबर को अभिनेता-राजनेता विजय की रैली में भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी।
आयोग ने घटनास्थल वेलुसामीपुरम का दौरा किया। अधिकारियों ने उन्हें भगदड़ की घटना की पूरी जानकारी दी।
एक सूत्र के अनुसार घटना में मारे गए 41 लोगों में से 13 अनुसूचित जाति से थे, जिनमें से सात अरुणथथियार समुदाय से थे। मरने वालों में से कम से कम पांच लोग करूर जिले के एमूर पुथुर गांव से थे।