कोलकाता, दो अक्टूबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को ‘विजयादशमी’ को अंत और आरंभ दोनों बताते हुए पश्चिम बंगाल के लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।
पार्टी में दूसरे सबसे प्रमुख व्यक्ति माने जाने वाले सांसद बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विजयादशमी एक अंत और एक आरंभ दोनों है। हम अश्रुपूर्ण हृदय से मां दुर्गा को विदाई देते हैं, फिर भी उनका आशीर्वाद बना रहता है।’’
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के अपने दिव्य निवास पर लौट जाती हैं लेकिन उनका संदेश लोगों के साथ बना रहता है।
बनर्जी ने कहा कि संदेश यह है कि सत्य की जीत होती है, न्याय की जीत होती है और मानवता एकजुट होती है।
तृणमूल नेता ने आशा व्यक्त की कि पश्चिम बंगाल ‘अपने अंदर उनका दिव्य प्रकाश लेकर’ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।