कुछ रोगों की दवा: तेल

0
grewdszwe3

तेल का प्रयोग खाना बनाने, मालिश करने और सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार विभिन्न तेलों को विभिन्न शरीर के हिस्सों पर लगाने से कितनी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानें तेलों के लाभ:-
– जिन दिनों मच्छर परेशान करते हैं। उन दिनांे शरीर के खुले अंगों पर सरसों का तेल लगाएं। मच्छरों की परेशानी से बचेंगे।
– शहरों में अधिकतर छोटे बच्चों की माताएं डायपर पहनाती हैं जिससे उनकी त्वचा खुश्क हो जाती है उस खुश्की से बच्चों को बचाने के लिए बच्चों की जांघों, हिप्स पर नारियल का तेल लगाएं।
– होंठ फटने की समस्या हो तो, सोते समय सरसों के तेल की 2-3 बंूदें नाभि पर लगाएं। समस्या से निजात मिलेगी।
– दांतों में दर्द होने पर कुछ बूंदें सरसों के तेल में, नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश कर छोड़ दें, लार निकलेगी। दांत दर्द में राहत भी मिलेगी और थोड़े बहुत जो हिल रहे हैं उन्हें आराम मिलेगा। ज्यादा दर्द होने पर दंत चिकित्सक को दिखाएं।
– शरीर के किसी भी अंग के जलने पर नारियल तेल लगाएं, जलन कम होगी। जले का निशान पड़ने पर नियमित रूप से वहां नारियल का तेल लगाएं।
– अगर एड़ियां फट गई हो तो रात्रि में नाभि पर सरसों तेल को उंगली से लगाएं और रगड़ंे। लगातार ऐसा करने से लाभ मिलेगा।
– प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर जाते समय दाएं, बाएं नथुनों में दोनों ओर 1-1 बूंद तिल के तेल की डालें। नाक के दोनों छिद्रों को धूल मिट्टी से सुरक्षा मिलेगी।
– खांसी होने पर, दमा होने पर सरसों के तेल में संेधा नमक मिलाकर छाती पर हल्का हल्का मलने से आसानी से कफ बाहर निकलता है और आराम भी मिलता है।  
– माइग्रेन होने पर जिस तरफ दर्द हो, नाक के उस ओर के छिद्र में 4-5 बूंदें सरसों के तेल की डालने से आराम मिलेगा। इस क्रिया को 5 दिन तक दोहराएं।
– झुर्रियां होने पर सोने से पहले नारियल तेल में विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर और झुर्रियों वाले हिस्से पर लगाएं, प्रातः चेहरा धो लें। ऐसा करने से त्वचा में कसाव आता है।
– पैरों, हाथों की उंगलियां सर्दी के कारण सूज जाती हैं जो परेशानी का कारण बनती हैं उनसे छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल में संेधा नमक मिलाकर गरम करें और गुनगुना तेल सर्दी से सूजने वाली उंगलियों पर लगाएं और मौजे पहन लें इस प्रकार हाथ की उंगलियों पर भी लगाकर दस्ताने पहन लें। सूजन हट जाएगी और आराम मिलेगा।
– सरसों का तेल सूंघने से नाक, कान, आंख और सिर को ताकत मिलती है।
– उबटन बनाने के लिए सरसों के तेल में बेसन, हल्दी, दही मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं और त्वचा पर लगाएं हल्के हाथों से सूखने से पहले रगड़े, रंग साफ होगा और चेहरे पर आ अनचाहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।
– जुएं होने पर सरसों के तेल में नींबू मिला कर लगाने से जुएं मर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *