दिल्ली में राम राज्य स्थापित होना चाहिए : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

0
cfedcdew

दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को कर्त्तव्य पथ को 1.51 लाख दीयों से सजाया गया और ड्रोन के जरिये रामायण-थीम वाले लेजर शो से आसमान जगमगा उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछले सात महीनों में अपनी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में ‘‘राम राज्य’’ स्थापित होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहे हैं। दिल्ली में राम राज्य स्थापित होना चाहिए, जहां व्यापारियों को अपना व्यवसाय करने में कोई समस्या न हो, छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने की सुविधाएं हों और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।’’

गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले वर्षों में दिल्ली को एक स्वच्छ और सुंदर स्थान बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और रवींद्र इंद्राज के साथ मिलकर कर्तव्य पथ पर दीये जलाए।

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

ड्रोन लेजर शो के दौरान भगवान राम, अयोध्या में राम मंदिर और रामायण एवं दिवाली से जुड़ी विभिन्न थीम को कर्तव्य पथ के ऊपर आकाश में प्रदर्शित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *