नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के पुराने मुख्यालय ’24 अकबर रोड’ पहुंचे और वहां केसरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सीताराम केसरी का जन्म 15 नवंबर, 1919 को पटना जिले के दानापुर में हुआ था। वह अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस में कई पदों पर रहे और 1996 से 1998 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
केसरी के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान संभाली थी।