Sports मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता Focus News 3 October 2025 फोर्डे (नॉर्वे), तीन अक्टूबर (भाषा) स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने यहां विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार पदक जीत चुकी हैं।चानू 2017 की विश्व चैंपियन और 2022 की रजत पदक विजेता हैं, उन्होंने कुल 199 किग्रा (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया।पिछली बार उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में 115 किग्रा भार उठाया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था।उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 213 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक और थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन ने 198 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है। 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: पुतिन ने भारत के साथ रूस का व्यापार असंतुलन कम करने का आदेश दियाNext: रोमा ने तीन बार पेनल्टी गंवाई, लिली ने 1-0 से हराया More Stories Sports संजू लय में आ जाए तो वह पहले छह ओवरों में ही मैच जिता सकता है: गंभीर Focus News 15 March 2026 0 Sports मर्सीडीज के किमी एंटोनेली ने चीन ग्रां प्री में पहली जीत दर्ज की Focus News 15 March 2026 0 Sports पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने संन्यास लिया Focus News 15 March 2026 0