गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को आज़ाद हिंद फौज की स्थापना दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आज़ाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर हम उस सशक्त सेना के उन पुरुषों और महिलाओं को याद करते हैं जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को सीधी चुनौती दी और उसकी जड़ों को हिला दिया।’’
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आज़ाद हिंद फौज की कार्रवाइयां अंग्रेजों के भारत पर से नियंत्रण कमजोर पड़ने का एक प्रमुख कारण थीं।