हरनाज कौर संधू का डेब्‍यू शानदार रहा

cvfr3ewdsw

साल 2021 में 80 देशों की सुंदरियों को मात देकर, 70 वीं ’मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम करने वाली अत्यंत खूबसूरत,  ग्लैमरस और स्टाइलिश  हरनाज कौर संधू ने हाल ही में साजिद नाडियाडवाला की फिल्‍म  ‘बागी 4’ (2025) से बतौर एक्‍ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू किया हैं। उनकी यह फिल्‍म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें टाइगर के अपोजिट वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

बागी का पहला पार्ट साल 2016 में रिलीज हुआ था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। उसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट 2018 में रिलीज किया गया था। फिल्म का तीसरा पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था। अब पांच साल बाद इस साल ‘बागी 4’ (2025) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।  

निश्चित ही ‘बागी 4’ में हरनाज कौर संधू ने हर किसी को प्रभावित किया। खासकर उनका ग्लैमरस अवतार ऐसा है जो किसी के भी दिलों की धड़कन बढा देता है लेकिन बदकिस्‍मती से फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर ज्‍यादा अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।  

03 मार्च, 2000 को गुरदासपुर के गांव कोहली में पैदा हुई हरनाज ने साल 2017 में ’मिस चंडीगढ’ और 2019 में ’फेमिना मिस इंडिया पंजाब’ का खिताब जीता था।

‘बागी 4’ (2025) से पहले हरनाज कौर संधू ने 2019 में सोनी म्यूजिक इंडिया के लिए एक म्यूजिक वीडियो भी किया था जो काफी पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा वो पंजाबी फिल्म ’यारा दियां पून बरन’ (2021) और ’बाईजी कुट्टन गे’ (2021) के साथ ही टीवी शो ’गुड मोर्निंग अमेरिका’ (2021) भी कर चुकी हैं।

इसके अलावा वह पंजाबी फिल्म ‘बाई जी कुट्टंगे’ (2022) और यारां दियां पौन बारां (2023) में नजर आ चुकी हैं