आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोगों को विजयादशमी पर शुभकामनाएं दीं

0
cdreese4

अमरावती, दो अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के सुप्रीमो वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को विजयादशमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

राजभवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्यपाल ने कहा, ‘‘मैं विजयादशमी के पावन अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। विजयादशमी हमारी परंपरा के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह धर्म की सर्वोच्चता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।’’

उन्होंने देवी दुर्गा से राज्य और उसके लोगों पर अपनी असीम कृपा बरसाने की प्रार्थना की।

नायडू ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय और धर्म की जीत का प्रतीक है तथा यह भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं विजयादशमी के पावन अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं देवी दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वह हमारे राज्य को शांति, सद्भाव, समृद्धि और प्रगति का आशीर्वाद दें।’’

रेड्डी ने इस बात पर जोर दिया कि यह त्योहार सभी को याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी प्रबल क्यों न दिखाई दे, देवी के आशीर्वाद से अंततः अच्छाई की ही जीत होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘विजयादशमी का सार यह है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करती है। मैं सच्चे मन से कामना करता हूं कि सभी प्राणियों की रक्षा करने वाली देवी कनक दुर्गम्मा सभी पर अपना असीम आशीर्वाद बनाए रखें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *