प्रधानमंत्री मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी

sder4s32ewqsa

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रवादी विचारक

दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 109वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रवाद और गरीबों के कल्याण के लिए उनके विचार देश को समृद्धि का मार्ग दिखाते हैं और विकसित भारत के निर्माण में मदद करते हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘भारत माता के महान सपूत और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।’’

मथुरा में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है और इस दौरान उपाध्याय की जयंती मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इन कार्यक्रमों में स्वदेशी को बढ़ावा देने के अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल शामिल है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।