मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा का अनुकरणीय उदाहरण: सिक्किम के मुख्यमंत्री

0
vswrews

गंगटोक, 17 सितंबर (भाषा) सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा, अटूट देशभक्ति और दृढ़ संकल्प का अनुकरणीय उदाहरण है।

प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर नामक एक छोटे कस्बे में हुआ था।

तमांग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हम आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्नता और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के लिए कई वर्षों की प्रार्थना करते हैं।”

उन्होंने लिखा, “आपका जीवन राष्ट्र सेवा, दृढ़ निश्चय और अटल देशभक्ति का एक अनुकरणीय प्रतीक रहा है। आपकी दूरदर्शी नेतृत्व शैली, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना से प्रेरित है, जिसने भारतवासियों को प्रेरित किया है और विकसित भारत की ओर हमारी सामूहिक यात्रा को सशक्त बनाया है।”

तमांग ने कहा कि सिक्किम की जनता को उनके ऊर्जावान नेतृत्व में आने वाले अनेक कीर्तिमानों की प्रतीक्षा है।

उन्होंने आगे लिखा, “आपका दृष्टिकोण और नेतृत्व देश को एकजुट करता रहे, सामूहिक सपनों को साकार करे और भारत को प्रगति व गौरव के नए शिखरों की ओर ले जाए, हम यही कामना करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *