ममता ने ऐतिहासिक ‘शिकागो भाषण’ की वर्षगांठ पर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी

0
dr432wqa

कोलकाता, 11 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिकागो की विश्व धर्म-संसद में 11 सितंबर, 1893 को स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण की वर्षगांठ के अवसर पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण की वर्षगांठ है। सार्वभौमिक भाईचारे, सद्भाव और स्वीकृति का उनका शक्तिशाली संदेश दुनिया को प्रेरित करता रहेगा। दूरदर्शी और महान आध्यात्मिक नेता को मेरी श्रद्धांजलि।”

धार्मिक सहिष्णुता, शांति और एकता का विवेकानंद का संदेश विशेषकर विभाजन और संघर्ष से जूझ रहे विश्व में वैश्विक स्तर पर गूंज रहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने अक्सर स्वामी विवेकानंद को अपना प्रेरणा स्रोत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *