Trending मां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी… focusnews 22 September 2025 दुर्गा आरती जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति । तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥ मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को । उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥ कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै। रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥ केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी । सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥ कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती । कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥ शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती । धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥ चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू। बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥ भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी। मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥ कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती । श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥ श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै । कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥ 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Tags: Durga Aarti, Durga Chalisa, Focus News, Maa Durga, Maa Durga Aarti, Navratri Post navigation Previous: श्री दुर्गा चालीसा : नमो नमो दुर्गे सुख करनी…Next: मां शैलपुत्री पूजा 2025: मंत्र, विधि, आरती और भोग | नवरात्रि का पहला दिन More Stories Trending समाज सुधार के दो दीप ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले Focus News 12 April 2026 0 Trending ज्योतिबा फुले जयंती: समानता की अधूरी लड़ाई और हमारी जिम्मेदारी Focus News 11 April 2026 0 Trending साहित्य की आत्मा और सिनेमा का पर्दा Focus News 10 April 2026 0