नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।
इस अर्जी पर 10 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है। इसमें संजय कपूर की वसीयत को चुनौती दी गई है।
अर्जी में दावा किया गया है कि न तो संजय कपूर ने वसीयत के बारे में उल्लेख किया और न ही उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने कभी इसके अस्तित्व के बारे में उल्लेख किया।
इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रिया का आचरण यह दर्शाता है कि ‘‘कथित वसीयत बिना किसी संदेह के उनके द्वारा तैयार की गई है।”