दिल्ली सरकार ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 7,500 स्वास्थ्य शिविर लगायेगी

0
gtredsx

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली सरकार महिलाओं के वास्ते स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को शुरू किये गये ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 7,500 शिविर लगायेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से इस अभियान की शुरुआत की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन पर देशभर में कई स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत कर जनता को एक उपहार दिया है। इसी कड़ी में, दिल्ली में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत 7,500 स्वास्थ्य शिविर लगाना हमारी प्रतिबद्धता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और उनके शिशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है।’’

उन्होंने कहा कि यह अभियान अस्पतालों और औषधालयों के समन्वय से क्रियान्वित किया जा रहा है तथा सभी जिलों के समुदायों तक पहुंचने पर जोर दिया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, ‘‘ये शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार करने में मदद करेंगे, बल्कि बेहतर जीवन स्तर की दिशा में काम करने के लिए समुदायों को एक साथ लाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि पोषण, टीकाकरण और निवारक देखभाल पर ध्यान केंद्रित करने से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के वास्ते काम कर रही है कि महिलाओं के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाएं और चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *