नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एक विशेष स्क्रीनिंग में ‘बंगाल फाइल्स’ देखी। इस दौरान उनके साथ फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी थीं।
फिल्म डिवीज़न सभागार में आयोजित स्क्रीनिंग में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना की पत्नी संगीता सक्सेना, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय भी शामिल हुए।
मिश्रा ने कहा कि फिल्म के माध्यम से, देश की आजादी के दौरान के विभाजन की ‘‘कड़वी सच्चाई’’ और तुष्टिकरण की राजनीति को ‘‘प्रभावशाली तरीके से उजागर’’ किया गया है।