हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य के लिए त्रिपुरा देगा 5 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री साहा

0
dewqsazaqs

अगरतला, सात सितंबर (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये का योगदान देगी।

साहा ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और राज्य के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 20 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से कुल 133 बड़े भूस्खलन, 95 अचानक बाढ़ और बादल फटने की 45 घटनाएं हुई हैं।

साहा ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। इस संदर्भ में, मैंने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से बात की और संकट की इस घड़ी में अपनी एकजुटता व्यक्त की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा की जनता की ओर से, हम हिमाचल प्रदेश के अपने भाइयों और बहनों के साथ दृढ़ता से खड़े हैं। राहत प्रयासों में सहयोग के लिए, त्रिपुरा सरकार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान दे रही है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *