असम के मुख्यमंत्री ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

e32wqa

गुवाहाटी, 11 सितम्बर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम श्रद्धेय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राष्ट्र-निर्माण और सामाजिक सद्भाव के प्रति आपके योगदान के लिए हम सदैव आभारी हैं।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव आप पर अपनी कृपा बनाए रखें और आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए अपार शक्ति प्रदान करें।’’

मोहन भागवत इस वर्ष 75 वर्ष के हो गए हैं और वह 2009 से आरएसएस के प्रमुख हैं।