चेन्नई, 13 अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के पूर्व सांसद वी. मैत्रेयन ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) में शामिल हो गए।
मैत्रेयन ने यहां द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवालयम’ में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, वरिष्ठ मंत्री दुरईमुरुगन, के.एन. नेहरू और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसी बीच, अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने मैत्रेयन को पार्टी से निष्कासित कर दिया।