दिल्ली में 55 स्थानों पर आपदा प्रबंधन ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन

firefighter-fireman-generic_650x400_41464239708

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह 55 स्थानों पर क्षेत्र स्तरीय, बहु-एजेंसी आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस अभ्यास की शुरुआत दिल्ली के सभी 11 जिलों में काल्पनिक भूकंप और फिर औद्योगिक तथा परिवहन क्षेत्रों में जहरीले रसायनों के रिसाव की स्थिति पर केन्द्रित करके की गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास दिल्ली के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जिलों में भी किया गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह अभ्यास भारतीय सेना और दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश सरकारों के सहयोग से आयोजित किया। इस अभ्यास को ‘अभ्यास सुरक्षा चक्र’ नाम दिया गया।