रांची में 17-19 सितंबर तक रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्टटेक 2025’ का आयोजन किया जाएगा

2025_8$largeimg02_Aug_2025_132125740

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) झारखंड की राजधानी रांची में 17 से 19 सितंबर तक रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्टटेक 2025’ का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस रक्षा प्रदर्शनी (डिफेंस-एक्सपो) का आयोजन पूर्वी भारत में रक्षा आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड की पहली रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्टटेक 2025’ का ऐलान किया है जो 17 से 19 सितंबर तक रांची में आयोजित होगी।’’

इसने कहा कि इसमें 200 से अधिक कंपनी और 50 से अधिक एमएसएमई क्षेत्र भाग लेंगे और ‘‘यह एक्सपो स्टार्टअप्स, नवाचार और स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देगा।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह पूर्वी भारत में रक्षा आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’