बाढ़ क्षेत्र संबंधी दिशा-निर्देशों को पुनर्मूल्यांकित करें: फडणवीस का अधिकारियों को निर्देश

0
fadnavis_large_0943_153

मुंबई, 14 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण के उचित उपायों को लागू करने के बाद राज्य भर में बाढ़ क्षेत्र संबंधी दिशानिर्देशों का पुनर्मूल्यांकन करने और पुनर्परिभाषित करने का निर्देश दिया है।

फडणवीस ने कहा कि मौजूदा सीमांकन उन क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को रोक रहा है जहां दशकों से बाढ़ नहीं आई है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘कई नदियों की बाढ़ रेखाएं पुरानी हो चुकी हैं और कई वर्षों से इनमें से कई क्षेत्रों में बाढ़ की घटनाएं नहीं होने के बावजूद विकास में बाधा बन रही हैं। जल संसाधन विभाग को नए सिरे से सर्वेक्षण करना चाहिए और बाढ़ नियंत्रण उपायों को लागू करने के बाद संशोधित दिशा-निर्देश सुझाने चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बाढ़ रेखा के पुराने सीमांकन के कारण विकास कार्य रुकावट का सामना कर रहे हैं। इसलिए बाढ़ नियंत्रण उपायों को सभी नदी तटों पर लागू किया जाना चाहिए और बाढ़ रेखाओं से संबंधित दिशा-निर्देशों को फिर से परिभाषित किया जाना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को उन क्षेत्रों में बाढ़ रेखा का नए सिरे से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया जहां कई वर्षों से बाढ़ नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *