– शीशे के टूटने पर उसके टुकड़े 4800 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से चटकते हैं। – यदि कद्दू की जड़ को एक सिरे से दूसरे सिरे तक फैलाया जाये तो वह 24 कि. मी. तक फैल जाएगी। – टिड्डे की टांगें, टिड्डे के सिर और शरीर से अलग हो जाने पर भी चलती रह सकती हैं। – नर मच्छर कभी किसी को नहीं काटता। सिर्फ मादा मच्छर ही काटने का शौक रखती है। – एक छछूंदर एक रात में 100 गज लंबी सुरंग खोद सकता है। – वर्षा के पानी में विटामिन बी 12 होता है। – पैर शरीर का वह भाग है जहां सबसे अधिक मच्छर काटते हैं। – मध्यमा अंगुली का नाखून सबसे तेज बढ़ता है। – अधिक ठंडे कमरे में सोने से भयानक सपने आने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। – चंदन के इतने उपयोगी होने के बाद भी इसमें एक खास बात है कि इसके फूलों में किसी प्रकार की खुशबू नहीं होती। – मादा मच्छर मांसाहारियों की तुलना में शाकाहारी लोगों को अधिक काटते हैं क्योंकि शाकाहारियों में मच्छरों का अत्यधिक प्रिय रसायन होता है। – मनुष्य के जांघ की हड्डी कंक्रीट से भी ज्यादा मजबूत होती है। -उ जिराफ अपनी 53 सेंटीमीटर लंबी जीभ से अपने कान साफ कर सकता है। – एक बड़ा चम्मच शहद बनाने के लिए 2000 फूलों के पराग की आवश्यकता पड़ती है। – भालू चोट लगने पर बच्चे की तरह रोता है और पैदा होने के दो महीने बाद तक सोता रहता है। – नर हाथी के ही दांत होते हैं।