बॉलीवुड में चोटी की एक्ट्रेस बनना चाहती हैं रकुल प्रीत सिंह

0
rakal-parata-saha_52573f269e1429966133419d278e6db8

10 अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में पैदा हुई रकुल प्रीत सिंह ने कन्नड़ फिल्म ’गिल्ली’ (2009) के जरिए फिल्मों में कदम रखा। वह अब तक 30 से अधिक कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्में कर चुकी हैं।
रकुल प्रीत सिंह ने टी सिरीज के मुखिया भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ’यारियां’ (2014) के व्दारा बॉलीवुड में कदम रखा।
उसके बाद  वह अब तक ’अय्यारी’ (2018) ’दे दे प्यार दे’ (2019) ’मरजावा’ (2019) और ’शिमला मिर्च’ (2020) जैसी फिल्मां में अपने काम से दर्शकों को प्रभावित कर चुकी हैं। रकुल को उनकी शानदार अदाकारी के साथ ही साथ बोल्डनेस के लिए जाना जाता है।
रकुल प्रीत सिंह की हॉटनेस और खूबसूरती गजब की है। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग टेलेंट के कारण ही उन्हें साउथ की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। वह बॉलीवुड के मुकाबले साउथ में अधिक एक्टिव हैं।
अजय देवगन अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ’मेडे’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस फिल्म के जरिए  07 साल बाद अजय देवगन और बिग बी एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इसके पहले भी अजय देवगन अमिताभ बच्चन के साथ ’मेजर साब’(1998),’खाकी’(2004) और ’सत्याग्रह’’(2013) और  जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
’मेडे’ में रकुल प्रीत सिंह एक पायलट का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन खुद अजय देवगन कर रहे हैं। इसके पहले भी वो, ’यू मी और हम’ और ’शिवाय’ का निर्देशन कर चुके हैं। वह फिल्म को निर्देशित करने के साथ ही साथ खुद भी पायलट के किरदार में होंगे। इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू होगी।
रकुल प्रीत सिंह पहले भी अजय देवगन के साथ ’दे दे प्यार दे’ (2019) में काम कर चुकी हैं। अब वह अमिताभ के साथ काम करने को लेकर बेकरार और उत्सुक हैं। उनका कहना है कि जब से उन्होंने एक्टिंग को कैरियर के तौर पर अपनाया, तभी से अमिताभ के साथ काम करना उनका सपना था जो अब पूरा होने जा रहा है।
रकुल प्रीत सिंह इस वक्त ’इंडियन 2’ कर रही हैं, इसमें वह कमल हासन और काजल अग्रवाल के साथ नजर आएंगी। शंकर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म ’इंडियन का सीक्वल है। काजल अग्रवाल इसमें एक 80 साल की महिला का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज होगी।
’इंडियन 2’ के अलावा रकुल प्रीत सिंह ’सरदार एंड ग्रैंडसन’ और जॉन अब्राहम व जैकलीन फर्नांडिस के साथ ’अटैक’ कर रही हैं। अर्जुन कपूर के साथ एक कॉमेडी फिल्म ’चले चलो’ में भी वह नजर आएंगी लेकिन वह अजय देवगन और अमिताभ बच्चन वाली इस फिल्म को लेकर अत्यधिक उत्साहित और खुश हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *