नाखून भी दर्शाते हैं मनुष्य स्वभाव

0
finger-2

नाखूनों के द्वारा भी किसी मनुष्य के स्वास्थ्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। प्रत्येक मनुष्य के नाखूनों का रंग, गठन व आकृति अलग प्रकार ही होती है जिससे उसके स्वभाव में छिपी गोपनीय बातों का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है, जैसे-छोटे व चौड़े नाखून वाले मनुष्य लड़ाकू, निंदक व अडि़यल होते हैं। दूसरों के काम में
टांग अड़ाने में इन्हें विशेष आनंद आता है।
कुशनाकार नाखून वाले मनुष्य अत्यधिक भावुक, कल्पनाप्रिय व अस्थिर मति के होते हैं। अपने द्वारा लिये गये निर्णयों पर इन्हें कम भरेासा होता है। ये हमेशा दूसरों की राय के अनुसार कार्य करते हैं। पीलापन लिये खुरदरे छोटे नाखून वाले मनुष्य गैर जिम्मेवार, धूर्त व झूठे होते हैं। गोलाकार मुड़े हुये नाखून वाले मनुष्य दृढ़ विचारों के होते हैं। ये तुरंत निर्णय लेने में पारंगत होते हैं। छोटे तिकोणाकार नाखून वाले मनुष्य आलसी, कामचोर, वादा खिलाफी करने वाले एकांतप्रिय व्यक्ति होते हैं।
आयताकार नाखून वाले गुस्सैल व कर्मठ होते हैं। एकांतवादी व किसी कार्य को पूर्ण करने में विश्वास रखते हैं।
मुडे़ हुये लम्बाकार नाखून वाले व्यक्ति अक्सर चरित्राहीन व मक्कार होते हैं।
गुलाबी रंग के स्वस्थ नाखून वाले मनुष्य उच्च विचारों के मानवीय गुणों से सम्पन्न होते हैं।
 स्वभाव के अलावा मनुष्य के अंदर मौजूद कई रोगों का पता भी उसके नाखून की जांच करके लगाया जा सकता है। नाखूनों में सफेदी या सफेद रंग के धब्बे मनुष्य के अनीमिक होने की सूचना देते हैं।
नाखूनों में नीलापन होने से शरीर में रक्त संचरण में अवरोध होने की आशंका रहती है। पीलापन लिये नाखून लिवर में खराबी या पुरूषत्व की कमी की ओर इशारा करते हैं।
नाखूनों में काले धब्बे किसी गंभीर रोग से ग्रसित होने का परिचायक हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial