‘डकैत: ए लव स्‍टोरी’ में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर

dacoitaa-1734427548

एक एक्‍ट्रेस के रूप में मृणाल ठाकुर की जर्नी बेहद शानदार रही है। आज उनका नाम उन चुनिंदा एक्ट्रेस में भी शामिल है जिन्होंने छोटे पर्दे से शुरुआत कर सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

कॉलेज में पढाई के दौरान ही मृणाल ठाकुर ने छोटे पर्दे के धारावाहिक ’मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। 2012-2013 में प्रसारित इस धारावाहिक में उन्होंने गौरी भोसले का बेहद शानदार किरदार निभाया था।

इसके बाद वह ’हर युग में आयेगा एक अर्जुन’ (2013) और एकता कपूर के सीरियल ’कुमकुम भाग्य’ (2014-2016) में बुलबुल अरोड़ा के किरदार में नजर आईं। ’कुमकुम भाग्य’ के दौरान उन्हें मराठी फिल्मों ’विट्टी डांडू’ (2014) और ’स्वराज’ (2014) में काम करने का अवसर मिला।

इस के बाद मृणाल ने कुछ मराठी फिल्मों और सीरियल्स में भी काम किया। उन्होंने गुरू रंधावा के साथ ’अभी न छोड़ो मुझे शीर्षक से म्यूजिक वीडियो किया। इसमें वह एक अनोखे क्यूट लुक में नजर आईं।  

बॉलीवुड में मृणाल ठाकुर ने अपनी शुरूआत ’लव सोनिया’ (2018) के साथ की थी। ऋतिक रोशन के अपोजिट वाली ’सुपर 30’ (2019) से मृणाल को जबर्दस्त पहचान मिली।

उसके बाद वह जॉन अब्राहम के अपोजिट ’बाटला हाउस’ (2019), फरहान अख्तर के अपोजिट ’तूफान’ (2021) कार्तिक आर्यन के अपोजिट ’धमाका’ (2021) शाहिद कपूर के अपोजिट ‘जर्सी’ (2022) अभिमन्यू देसाई के अपोजिट ’आंख मिचैली’ (2023) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पिछले साल मूल रूप से तेलुगु में रिलीज पेन इंडिया फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में मृणाल ठाकुर  एक शानदार कैमियो करती नजर आई थीं। पिछले साल ही वह तेलुगु फिल्‍म ‘फैमिली स्टार’ (2024) में विजय देवरेकोंडा के साथ लीड एक्‍ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। .

इसके पहले भी वह तेलुगु की सुपर हिट फिल्‍म ‘सीता रामम’ (2022) में नजर आ चुकी हैं। जिसमें न केवल उन्‍हैं काफी पसंद किया गया बल्कि इसके लिए उन्‍हैं बेस्ट एक्ट्रेस (तेलुगु) फिल्‍मफेयर अवार्ड भी मिला था।  

मृणाल ठाकुर इन दिनों हैदराबाद में तेलुगु और हिंदी में एक साथ बन रही फिल्म ‘डकैत: ए लव स्‍टोरी’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्‍म में उनके साथ अदिवी शेष मुख्य भूमिका में हैं जबकि अनुराग कश्यप भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।