27 अप्रैल : मुगल सल्तनत से जुड़ी बड़ी घटनाओं का गवाह

0
1619517653MUGALL

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) भारत में मुगल सल्तनत के इतिहास में 27 अप्रैल का खास महत्व है। इस दिन मुगल शासकों से जुड़़ी तीन बड़ी घटनाएं इतिहास का हिस्सा बनीं। बाबर ने 1526 में 27 अप्रैल के दिन ही दिल्ली का नियंत्रण संभाला था। बादशाह जहांगीर ने 1606 में आज ही के दिन बगावत के आरोप में अपने पुत्र खुसरो को गिरफ्तार किया और 1748 में एक बार फिर वह 27 अप्रैल का ही दिन था जब मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की मौत हुई।

देश-दुनिया के इतिहास में 27 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1526 : बाबर दिल्ली का सुलतान बना।

1606 : शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया। खुसरो ने छह अप्रैल को बगावत का ऐलान किया था।

1662 : नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1748 : मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन।

1848 : कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।

1912 : सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, जिंदगी से भरपूर, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।

1960 : नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरूआत।

1961: सियरा लिओन की आजादी का दिन। यह पश्चिम अफ्रीकी देश लगभग डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहा। आधी रात को देश का हरी, सफ़ेद और नीली पट्टियों वाला ध्वज फहराया गया।

1967 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1972 : अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा।

1989 : बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।

1993 : अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

2020 : देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 886 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 28,380 पर पहुंचा।

2024: कंबोडिया के पश्चिमी हिस्से में एक सैन्य अड्डे पर आयुध सामग्री में विस्फोट से 20 सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *