
मेकअप करना इतना कठिन कार्य नहीं जितना महिलाएं समझती हैं। आवश्यकता है तो सिर्फ एक चित्राकार की तरह रंगों एवं बु्रशों के सही तालमेल की। अगर मेकअप की कला का सही ज्ञान हो तो आप हर दिन सजी संवरी नजर आएंगी और ब्यूटी पार्लर के खर्चे भी बच जाएंगे।
प्रसाधन सामग्री का हल्का व कुशलतापूर्वक प्रयोग करके आप स्वाभाविक रूप से सुन्दर बन जाएंगी। मेकअप की कला को निखारने के लिए आपको इन बातों को ध्यान में रखना हैः-
त साफ-सुथरी त्वचा ही मेकअप का आधार है। मेकअप करने से पहले चेहरे एवं गरदन पर क्लींजिंग मिल्क लगाकार हल्के-हल्के मलें व गीली रूई से पोंछकर एक साफ-सुथरा आधार बना लें।
त प्रायः महिलाएं फाउंडेशन लगा तो लेती हैं पर उसका सही इस्तेमाल उन्हें पता नहीं होता, या वे फाउंडेशन के रंग का गलत चुनाव कर लेती हैं जिससे उनकी त्वचा भद्दी नजर आने लगती है। इसके लिए बेहद जरूरी है फाउंडेशन के रंग का चुनाव। फाउंडेशन का रंग वही चुनें जो आपकी त्वचा से अधिक से अधिक मेल खाता हो। आप इसका प्रयोग थोड़े से पानी या माश्चराइजर के साथ कर सकती हैं। माथे, नाक, दोनों गालों पर व ठोडी पर फाउंडेशन की बिंदियां लगाएं व ध्यान दें कि फाउंडेशन को समानता से फैलाएं। ऐसा न हो कि अलग-अलग धब्बे नजर आएं।
त फेस पाउडर या ब्लशर को लगाएं। गालों पर ब्लशर लगाने के लिए मोटे ब्रश को प्रयोग में लाएं। चेहरे को आकार देने के लिए आप ब्लशर गालों के उभरे भाग से होकर जहां भौंहें खत्म होती हैं, हल्का करते हुए लगाएं।
त अब आंखों के मेकअप की ओर ध्यान दीजिए। अगर काजल का प्रयोग करती हैं तो काजल सफाई से लगाएं। आईलाइनर का प्रयोग भी एक कला है। लाइनर लगाने के लिए पतले ब्रुश को लाइनर में डुबोकर उससे आंखों पर अंदर से बाहर की ओर पतली लाइन लगाएं।
त आई शैडो ब्रश से आंखों पर पहले हल्का आधार व फिर गाढ़ा आधार लगाएं। आई शैडो के रंग का चुनाव पोशाक के अनुसार ही करें।
त पलकों को घना बनाने के लिए मस्कारा का प्रयोग करें। मस्कारा पलकों पर ऊपर व नीचे लगाएं और सूखने पर ही आंखें खोलें नहीं तो मस्कारा फैल सकता है।
त भौंहों को काजल पैंसिल से सही आकार दीजिए।
त होंठों पर लिपस्टिक का चुनाव करते समय भी पोशाक के रंग का विशेष ध्यान रखें व पोशाक से मेल खाती हुई लिपस्टिक का चुनाव करें।
आजकल बाजार में मैट शेड उपलब्ध हैं। आप उनका प्रयोग कर सकती हैं। लिपस्टिक लगाने से पूर्व हल्का-सा माश्चराइजर होंठों पर लगा लें। हांेठों पर लिपस्टिक ब्रश द्वारा ही लगाएं। ब्रश से आउटलाइन दें और फिर ब्रश द्वारा हल्के शेड से अंदर लिपस्टिक लगाएं। होंठों पर फैली लिपस्टिक को बराबर करने के लिए टिश्यू पेपर की तह करके होंठों के बीच रखें। ऐसा करने से फालतू लिपस्टिक निकल जाएगी।
यह तो हुआ चेहरे का मेकअप परन्तु अच्छे हेयर स्टाइल के बिना यह श्रृंगार अधूरा माना जाएगा। हेयर स्टाइल बनाते समय चेहरे, कद और पहनावे की ओर विशेष ध्यान दें।