पेरिस में रेल पटरियों के निकट द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिलने के बाद ट्रेन सेवाएं प्रभावित

240727-france-attack-ch-1033-70ef34

पेरिस, सात मार्च (एपी) फ्रांस की राजधानी पेरिस में रेल पटरियों के निकट द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने के बाद लंदन और उत्तरी क्षेत्र जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों का परिचालन शुक्रवार को रोक दिया गया।

यूरोस्टार ब्रिटेन की एक ट्रेन सेवा है।

फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक ‘एसएनसीएफ’ ने एक बयान में कहा कि पुलिस के अनुरोध पर गारे डू नॉर्ड पर सुबह तक यातायात रोक दिया जायेगा।

इसमें कहा गया, ‘‘हम यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध करते हैं।’’