बने रहें नाजुक गुलाबी होंठ

lips-1600x900
चेहरे की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं नाजुक-गुलाबी होंठ। अगर इनकी देखभाल हर मौसम में न की जाए तो यही होंठ भद्दे लगेंगे और इससे चेहरा भी प्रभावित होगा। अपने चेहरे की सौम्यता बरकरार रखने के लिए होंठों पर भी पूरा ध्यान दें।
क्या करें –
 मक्खन में जायफल घिस कर होंठों पर लगाएं। होंठों की चमक बनी रहेगी।
 होंठों को फटने से बचाने के लिए रात्रि को सोने से पहले दूध की ताजी मलाई लगाएं या ताजा मक्खन।
 अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। दूध-फल और सीमित चिकनाई का सेवन नियमित करें।
 फटे होंठों पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगा कर सोएं लाभ मिलेगा।
 टमाटर के रस में चिकनाई मिलाकर होंठों पर लेप करने से होंठ चिकने रहेंगे और उनकी लाली भी बरकरार रहेगी।
 होंठों के व्यायाम के लिए हंसना अति आवश्यक है। होंठों में कंपन करते हुए दिन में पांच से छः बार अवश्य मुस्कुराएं।
 गुलाब की एक दो पत्ती पीस लें। उसे मलाई में मिलाकर होंठों पर लगाएं. होंठ गुलाब की पंखुड़ी की तरह नाजुक, गुलाबी और खिले रहेंगे।
 होंठों की चमक बरकरार रखने के लिए बादाम की गिरी घिस कर रात्रि में सोते समय होंठों पर लगाएं।
 रात्रि में मेकअप साफ करते समय होंठों से लिपस्टिक साफ करना न भूलें।
क्या न करें –
 हर समय होंठों पर लिपस्टिक की लेयर लगाकर न रखें। होंठ काले पड़ जाते हैं।
 डार्क कलर की लिपस्टिक का प्रयोग न करें।
 सस्ती लिपस्टिक का प्रयोग न करें। होंठों पर बार-बार जीभ न फिराएं इससे होंठ फटेंगे और मोटे भी होंगे।
 बात करते समय होंठों को टेढ़ा मेढ़ा कर बात न करें। इससे होंठ फट सकते हैं।
 होंठों को दांतों से न चबाएं ऐसा करने से भी होंठ कट सकते हैं।
 अधिक चाय-कॉफी, धूम्रपान का सेवन न करें। होंठ बहुत काले हो जाएंगे।