27 जनवरी, 1993 को पंजाब के अमृतसर के पास स्थित बीस गांव एक सिख परिवार में पैदा हुई शहनाज गिल बेहद खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहचान एक अत्यंत ग्लैमरस मॉडल-एक्ट्रेस के रूप में होती है। इंडिया की टॉप सैंसेशन में उन्हें शुमार किया जाता है। अपने लुक्स को लेकर शहनाज हमेशा छाई रहती हैं। फैंस उनके ग्लैमरस अंदाज पर जान लुटाते हैं।
स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने बी.कॉम करने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था लेकिन उन्होंने मॉडलिंग करने की जिद में पढ़ाई अधूरी छोड़ दी और महज 21 साल की उम्र में शहनाज ने प्रोफेशनली मॉडलिंग शुरू कर दी।
2015 में शहनाज गिल ने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया जिसकी बदौलत उन्हें म्यूजिक वीडियो ‘शिव दी किताब’ (2015) में काम मिला था। उसके बाद शहनाज ‘माझे दी जट्टी’ (2016) और ‘पिंड दियां कुड़ियां’ (2016) जैसे कई म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनीं। शहनाज को पंजाब में असल पहचान गैरी संधू के गाने ‘येह बेबी रेफिक्स’ (2018) से मिली थी।
इसके बाद उन्होंने ‘वहम’, ‘ भुला दूंगा, ‘कुर्ता पायजामा’ और ‘शोना शोना’ जैसे म्यूजिक वीडियो से फैंस को दीवाना बना दिया। अब तक लगभग 150 म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी शहनाज गिल का हाल ही में हनी सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘शीशे वाली चुन्नी’ (2025) रिलीज हुआ है।
म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल के काम को देखते हुए उन्हें पंजाबी फिल्मों ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ (2017), ‘काला शा काला’ (2019) ‘ढाका’ (2019) और ‘हौसला रख’ (2021) जैसी पंजाबी फिल्मों में काम मिल गया ।
पंजाबी फिल्मों में एक एक्ट्रेस के रूप में शहनाज की किस्मत कुछ ऐसी चमकी कि वहां उनकी पहचान ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के तौर पर होने लगी।
उसके बाद शहनाज गिल को कंट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (2019-2020) में जगह मिली। इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बाद शहनाज गिल को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। शहनाज शो की सेकंड रनर अप रही थीं। इस शो के जरिए वह पूरे देश के दिलों की धड़कन बन गईं।
‘बिग बॉस 13’ (2019-2020) शहनाज गिल के लिए मील का पत्थर बना, इस शो के ठीक बाद, कलर्स चैनल पर रियलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ शुरू हुआ जो शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का स्वयंवर था लेकिन कोविड-19 के चलते, शो शुरू होने के चंद हफ्तों बाद ही बंद कर दिया गया ।
‘बिग बॉस 13’ (2019-2020) ने शहनाज के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए । सलमान खान ने खुद उन्हें फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (2023) से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका दिया।
हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन शहनाज ने अपनी एक अलग पहचान बनाई, इसके बाद एकता कपूर और रिया कपूर व्दारा निर्मित और करण बूलानी व्दारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ (2023) में भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ नजर आईं।
अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली शहनाज गिज ने हाल ही में मुम्बई में अपना खुद का घर खरीदा है।