‘नागिन 7’ में ‘नागिन’ बनेंगी, प्रियंका चाहर चौधरी ?

0
Priyanka-Chahar-Choudhary-is-Not-Part-of-Naagin-7-Heres-What-Happened

‘उडारियां’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की पॉपुलर स्टार हैं। इस सीरियल में वो तेजो के रोल में थीं। इस सीरियल को फैंस ने बहुत पसंद किया. रवि दुबे और सरगुन मेहता व्‍दारा प्रोडयूस किए गए इस टीवी सीरियल ने उन्‍हैं घर-घर में खास पहचान दी।

टीवी सीरियल ‘उडारियां’ से पहले वो ‘गठबंधन’, ‘ये है चाहतें’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में नजर आई थीं। इसके अलाव वो ‘पेंडिंग लव’, ‘लतीफ टू लादेन’ और ‘कैंडी ट्विस्ट’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई।

उन्होंने ‘बिग बॉस 16’ में भी भाग लिया था। छोटे पर्दे के इस रियलिटी शो में उन्‍होंने अपने गेम, बेबाक राय और लुक्स के चलते खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शो में हारकर भी उन्‍होंने दर्शकों के दिल जीत लिया था।  

2019 में प्रियंका वेब सीरीज ‘3 जी गाली गलोच गर्ल्‍स’ में सिमरन के रोल में नजर आई थीं। पिछली बार वह तुषार कपूर के साथ ‘दस जून की रात’ में नजर आई थीं।

कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी प्रियंका को पिछली बार म्यूजिक वीडियोज प्रेम में देखा गया. इस गाने में प्रियंका के डांसिंग मूव्स को फैंस ने बहुत पसंद किया। अब वह बहुत जल्‍दी रणदीप हुड्डा के साथ एक शानदार म्यूजिक एल्बम ‘जोहराजबीं’ के बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली है।

अपने बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी प्रियंका चाहर चौधरी उनके साथ रिलेशन को लेकर भी इन दिनों खासी सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रियंका और अंकित इस साल शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।    

अपने सिजलिंग लुक्स की वजह से चर्चा में रहने वाली प्रियंका चाहर चौधरी वेब सीरीज और फिल्मों में जमकर नाम कमाना चाहती है। वह टीवी छोड़ बॉलीवुड में अपना करियर चमकाने की कोशिश में पूरी तरह जुट चुकी हैं।      

टीवी क्वीन एकता कपूर अपनी सक्सेसफुल फ्रैंचाइजी नागिन का अगला पार्ट लेकर आ रही हैं। हाल ही में उन्‍होंने ‘नागिन 7’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लीड एक्ट्रेस को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फैंस ये जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि उनकी अगली नई नागिन कौन बनेगी ?

एकता कपूर ने ‘नागिन सीरीज’ की शुरूआत 2015 में शुरू की थी। इसके पहले भाग में मौनी रॉय लीड रोल में थीं। शो इतना जबरदस्त हिट हुआ कि इसके दूसरे सीजन में भी मौनी रॉय ही नागिन बनी थी।

‘नागिन’ के तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति और चौथे सीजन में निया शर्मा, पांचवे सीजन में सुरभि चंदना नागिन बनीं। ‘बिग बॉस 15’ जीतने के बाद ‘नागिन के छटवे सीजन में तेजस्वी प्रकाश नागिन बनी थीं।  

अब इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी ‘नागिन 7’ में नागिन का लीड रोल कर सकती है। खबरों की मानें तो इस सिलसिले में एकता कपूर के साथ उनकी बातचीत भी चल रही है। कहा जा रहा है कि इसके लिए प्रियंका ने भारी-भरकम फीस की मांग की है।

12वीं के बाद कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ प्रियंका ने काम करना शुरू कर दिया था। उन्‍होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और फिर उन्हें कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला।

लेकिन पंजाबी म्यूजिक वीडियो में जब उन्हें ज्यादा नाम नहीं मिला तो प्रियंका ने उल्लू एप की एरोटिक एडल्ट वेब सीरीज में काम किया लेकिन यहां भी उनकी ज्यादा दाल नहीं गली।

उसके बाद प्रियंका ने टीवी शोज में काम करना शुरू किया और इन टीवी शो के जरिए वे घर-घर पहचानी जाने लगीं। आज वह जिस मुकाम पर है, वहां तक का सफर उनके लिए जरा भी आसान नहीं था। ग्लैमर जगत में अपनी जगह पक्की करने के लिए प्रियंका ने कई चुनौतियों का सामना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *