सिलवासा, सात मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के सिलवासा में नमो अस्पताल (प्रथम चरण) का उद्घाटन किया।
अधिकारियों के मुताबिक, 450 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के निर्माण पर 460 करोड़ रुपये की लागत आई है और इससे केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
एक अधिकारी ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों, विशेषकर आदिवासी समुदायों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराएगा।