महाराष्ट्र विधान परिषद ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर बधाई प्रस्ताव पारित किया

5-new-MLA-of-Mahayuti-in-vidhan-parishad-bye-elections

मुंबई, 19 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र विधान परिषद ने नासा की अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स के नौ माह बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने पर बुधवार को बधाई प्रस्ताव पारित किया।

सदन की पीठासीन अधिकारी चित्रा वाघ ने प्रस्ताव पेश किया और इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

नासा से संबंधित अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के पृथ्वी पर लौट आए।

अंतरिक्षयात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ यान के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद इसे फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया।