जो फल बिना छीले खाए जा सकते हैं, उन्हें छीलकर मत खाएं। फल को अच्छी तरह से धोकर, पोंछकर ही खाएं। छिलका उतारने से फलों के विटामिन और खनिज कम हो जाते हैं। – केला, संतरा, मौसमी, अनानास, अनार, पपीता इत्यादि का छिलका उतार कर ही खाएं। – यात्रा से हुई थकान, बदन दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव, कमर की जकड़न होने पर पेन-किलर लेकर कुछ समय आराम करने से आपको राहत मिल सकती है। – अंकुरित खाद्य पदार्थ शरीर को सभी विटामिन और खनिज उपलब्ध करवाते हैं, इसलिए अंकुरित भोजन अमृत भोजन माना जाता है। – योगाभ्यास करने के बाद नहाने के लिए कम से कम 15 से 20 मिनट का अंतराल रखें। – महिलाओं को विशेषकर रजोनिवृत्ति के समय अधिक कैल्शियम लेना चाहिए। कम कैल्शियम लेने से हड्डियां कमजोर और चटकीली हो जाती हैं। दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करें। बादाम भी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत हैं। बादाम का सेवन भी कर सकते हैं। – बलगम आने पर कभी उसे निगलें नहीं। इससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। – जब आपका आराम करने का मूड हो तो बिस्तर पर उचित सहारा लेकर, लेटकर टी. वी. देख सकते हैं या पुस्तक पढ़ सकते हैं। – प्रसव के बाद माताओं को शिशु को अपना दूध ही देना चाहिए जो शिशु के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इससे शिशु के शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति का निर्माण होता है। विटामिन ए से भरपूर दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। – यदि कीटनाशक दवाओं का उपयोग ठीक तरह से न किया जाए तो ये घातक सिद्ध हो सकती हैं। – पेट के बल सोने की वजह से गर्दन व कंधों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है जिससे मांसपेशियों में जकड़न हो सकती है। सबसे अच्छा तरीका करवट लेकर सोना होता है। – जिसका खाद्य पदार्थ के खाने से बाद एलर्जी हो, उसे अपने भोजन से हमेशा के लिए अलविदा कह दें। – बालों के झड़ने का मुख्य कारण अपर्याप्त पोषाहार, तनाव, चिंता व बेचैनी है। इन चीजों से स्वयं को बचा कर रखें। – मोटे लोगों के लिए पपीते का सेवन लाभप्रद है। – प्यास बुझाने के लिए पानी, नींबू पानी या शरबत वाले पेय का सेवन कीजिए।