हर सौंदर्यप्रिय महिला को यह जानना जरूरी है कि उसके चेहरे और होंठों की बनावट के अनुसार या उसके शरीर के रंग और कपड़ों के अनुसार उसे किस रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए। चेहरे की शोभा बढ़ाने में अच्छी तरह लगाई गई लिपस्टिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। लिपस्टिक होंठों को सुंदर बनाने के लिए लगाई जाती है लेकिन यदि उसे सुघड़ता से न लगाया जाए तो चेहरा भद्दा लगने लगता है, इसलिए हर महिला को लिपस्टिक लगाने का सही ढंग आना चाहिए।
लिपस्टिक लगाने से पहले रूई पर थोड़ा सा क्लींजिंग मिल्क लगा कर होंठों को अच्छी तरह साफ कर लें। होंठ साफ न होने पर होंठों पर लिपस्टिक लगाने से विशेष चमक नहीं आती। होंठों पर साबुन नहीं लगाना चाहिए। इससे होंठों की कोमल त्वचा खराब हो जाती है। होंठों को साफ करने के बाद थोड़ी सी फाउंडेशन-क्रीम लगाएं और सूखने दें। उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। पहले होंठों पर ‘आउट-लाइन’ बनायें और फिर बीच में लिपस्टिक भरें। बु्रश द्वारा लगाने से लिपस्टिक फैलती नहीं लेकिन इसके लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है। यदि होंठों पर लिपस्टिक फैलने लगे तो होंठों पर पहले पाउडर लगा कर सुखा लें, फिर लिपस्टिक लगाएं।
खड़े होकर लिपस्टिक लगाने से सफाई नहीं आती, चूंकि लिपस्टिक लगाते समय अक्सर हाथ हिल जाते हैं। आइने के सामने, श्रंृगार-मेज पर कुहनी टिका कर लिपस्टिक अच्छी तरह लगती है। पहले ऊपर के होंठ पर और बाद में निचले होंठ पर लिपस्टिक लगानी चाहिए। यदि सही ढंग से क्रमश हल्की और गहरे रंग की लिपस्टिक एक साथ लगाई जाए तो होंठों पर और भी निखार आ जाता है। पहले हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएं और दोनों होंठों के बीच में टिशु-पेपर लगाकर अनावश्यक लिपस्टिक छुड़ा दंे। अब गहरे रंग की लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक लगाने के बाद हांेठों पर जरा-सी वैसलीन क्रीम चुपड़ देने से होठों पर चमक आ जाती है।
लिपस्टिक के उपयुक्त प्रयोग से होंठों का आकार बदला जा सकता है-पतले होंठ मोटे और मोटे होंठ पतले बनाए जा सकते हैं। यदि आपका चेहरा छोटा है तो ऊपर के होंठ पर गहरे रंग की और निचले होंठ पर हल्के रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए। पतले होंठ हों तो ऊपर के होंठ पर हल्के और निचले होंठ पर गहरे रंग की लिपस्टिक लगाइये। मोटे होंठों को पतला दिखाने के लिए होंठों की प्राकृतिक बनावट रेखा के भीतर ही ‘आउटलाइन’ बनाकर लिपस्टिक भरिये। इसके विपरीत पतले होंठों को मोटा दिखाने के लिए होंठों की प्राकृतिक रेखा के कुछ बाहर ‘आउट-लाइन’ बना कर लिपस्टिक भरनी चाहिए। आप चेहरे के अनुकूल होंठों को इच्छानुसार आकार दे सकती हैं। रात को सोने से पहले लिपस्टिक उतार देनी चाहिए नहीं तो होंठ अपना आकर्षण खो बैठते हैं। सस्ती और घटिया किस्म की लिपस्टिक होंठों की कोमल त्वचा को हानि पहुंचाती है।
लिपस्टिक के रंग का चुनाव आयु, अवसर और वस्त्रों के रंग के अनुसार करना चाहिए। किशोरियों को केवल ‘नेचुरल शेड’ अच्छा लगता है। वैसे भी उन्हें लिपस्टिक कम इस्तेमाल करनी चाहिए। इसी प्रकार नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यालयों या विद्यालयों में बहुत गाढ़े रंग की लिपस्टिक इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।
गोरे रंग की महिलाओं को गुलाबी रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती। चेहरे की त्वचा रंग पीला होने पर लाख के रंग की लिपस्टिक फबती है। सांवले रंग पर नारंगी रंग की लिपस्टिक सुंदर लगती हैं। तीस से चालीस वर्ष की आयु की महिलाओं को भी हल्के रंगों का चुनाव करना चाहिए।
आंखों व बालों के रंग पर भी लिपस्टिक का चुनाव निर्भर करता है। भूरी आंखें हों तो गुलाबी रंग, काली आंखों पर हल्का सुर्ख, नीली आंखों पर लाख का रंग और मटमैली आंखों पर नारंगी रंग की लिपस्टिक लगानी चाहिए। इसी प्रकार काले बाल हों तो नारंगी रंग, सफेद बालों पर गुलाबी और सुनहरे बालों पर लाख के रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती है।
वस्त्रों के रंग के अनुसार भी लिपस्टिक का चुनाव किया जाना चाहिए। हर रंग के कपड़ों के साथ मैच करती लिपस्टिक का चुनाव कठिन होता है। फिर भी जहां तक हो सके, रंगों का ताल-मेल बैठाना चाहिए।